News

 ताम्रकार समाज जबलपुर के नेतृत्व में 8103वाँ पौधा दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया ????

कदम संस्था द्वारा 17 जुलाई 2004 से निरंतर चलाए जा रहे दैनिक जन्मोत्सव पर पौधारोपण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक 100वें पौधे को किसी न किसी समाज द्वारा गोद लिया जाता है। इसी तारतम्य में 8103वाँ पौधा प्रतिभा प्रमोद पंडा के नेतृत्व में ताम्रकार समाज, जबलपुर द्वारा गोद लिया गया। 

पौधा दिवस समारोह पंडा सेलिब्रेशन, दीनदयाल चौक, दमोह नाका के पास ताम्रकार समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों, हार्टफुलनेस के सदस्यों, अन्नपूर्णा सेवा समिति एवं कदम संस्था के सम्माननीय सदस्यों की उपस्थिति में सुबह ठीक 10:00 बजे पौधारोपण कर मनाया गया।

 इस अवसर पर ज्ञानेश्वर द्विवेदी, कदम मित्र सीमा अग्रवाल, नन्ही बिटिया ऊर्जा ताम्रकार एवं अरुण सचदेव द्वारा ऐश्वर्या सचदेव, दीनदयाल चौथवानी द्वारा दीप्ति चौथवानी तथा कदम समन्वयक राजीव चतुर्वेदी द्वारा संस्कृति चतुर्वेदी का जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया गया। 

कार्यक्रम में कदम संस्था के संरक्षक सदस्य विवेक तिवारी जी को शोध एवं विस्तार केंद्रीय प्रभारी पद की शपथ दिलाई गई। सभी कदम मित्रों की ओर से उनका अभिनंदन किया गया।

 इस अवसर पर जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संदीप जैन जी, पार्षद श्रीमती रेणु कोरी, श्रीमती माया इंदु तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार श्री पवन पांडे, कदम संस्थापक श्री योगेश गनोरे, श्री पंकज गोस्वामी, श्री राजीव चतुर्वेदी, श्रीमती सीमा चतुर्वेदी एवं श्री दिनेश चंद्र ताम्रकार मंचासीन रहे।

 कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने जन्म को जन्म से जोड़कर जीवन को बेहतर बनाने, एक पौधे के माध्यम से विश्व शांति की दिशा में योगदान देने तथा कदम संस्था की 17 जुलाई 2004 से चल रही अनवरत यात्रा पर वैचारिक गोष्ठी के माध्यम से प्रकाश डाला।

 वक्ताओं ने कदम संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों की सराहना की तथा निरंतर जन्मोत्सव पर पौधारोपण अभियान के माध्यम से अपना जन्मदिन पौधारोपण कर मनाने और जबलपुर संस्कारधानी की धरती को हरियाली से भरने का संकल्प लिया।

 इस अवसर पर कदम संस्था के संस्थापक श्री योगेश गनोरे जी का ताम्रकार समाज द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्हें सम्मान-पत्र के साथ ‘विश्वास का पौधा’ भेंट किया गया। ???? कार्यक्रम में उपस्थित सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं कदम मित्रों का प्रतिभा प्रमोद पंडा परिवार की ओर से पौधे भेंट कर सम्मान किया गया।

 आज के आयोजन में बड़ी संख्या में ताम्रकार समाज के परिवारजन एवं कदम संस्था के सभी कदम मित्र उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम का सफल संचालन संगठक श्री कृष्णकांत दीक्षित द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन दैनिक पौधारोपण अभियान के सह-प्रभारी श्री एस.के. सराफ द्वारा किया गया।

www.plantforpeace.in

About Plant for Peace

The Visionary Purpose of PLANT FOR PEACE Movement is to motivate Every human to start planting a Sapling on their birthday with this belief that the Sapling will bring Peace in the World.

This process will motivate every human to discharge their duties towards establishing "Peace in the World".

Address

Kadam Head office:
Opposite Navneet Enclave, Ranjhi,Jabalpur-482001 (M.P.)

  • +91-9300102621
  • info@plantforpeace.info