कदम संस्था द्वारा 17 जुलाई 2004 से प्रतिदिन जारी जन्मोत्सव पर पौधारोपण अभियान के 7995 वें दिन शनिवार 06 जून 2026 को अयान पटेल एवं संजना लखवानी ने जन्मदिन तथा संजीव ताम्रकार द्वारा (बेटे) उदित ताम्रकार का जन्मदिन कदम संस्था के साथ सुबह कदम समय 10 बजे राजा रघुनाथ शाह कुंवर शाह शंकर, म्यूजियम एल्गिन अस्पताल के सामने, जबलपुर में पौधा रोपकर मनाया । इस मौके पर संस्थापक कदम श्री योगेश गनोरे की प्रेरणा से बंसीलाल लद्दानी एवं विवेक क्षेत्री तथा संजीव ताम्रकार की प्रेरणा से उदित ताम्रकार (इटली) ने कदम संस्था की आजीवन सदस्यता ग्रहण की बधाई।
इस अवसर पर कदम संस्था के अनेक सदस्य भी उपस्थित थे।
Share With: