कदम संस्था द्वारा 17 जुलाई 2004 से प्रतिदिन जारी जन्मोत्सव पर पौधारोपण अभियान के 7865 वें दिन मंगलवार 27 जनवरी 2026 को प्रतिभा तिवारी ने जन्मदिन एवं संगीता अरुण सचदेव ने वैवाहिक सालगिरह कदम संस्था के साथ सुबह कदम समय 10 बजे टाउन हॉल, गांधी लाइब्रेरी, विक्टोरिया हॉस्पिटल के पास, जबलपुर में पौधा रोपकर मनाई। इस मौके पर संजीव ताम्रकार की प्रेरणा से आभा जैन एवं सत्येंद्र जैन ने कदम संस्था की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कदम संस्था के अनेक सदस्य भी उपस्थित थे।
Share With: